अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चंदौली का मान: तीन शिक्षकों को मिला 'राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान'

 अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चंदौली का मान: तीन शिक्षकों को मिला 'राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान'



रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली 



 अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (05 अक्टूबर 2026) के अवसर पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा मेडिसिटी हॉस्पिटल परिसर, बड़ौत (बागपत) में 'शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय समारोह में देश के 21 राज्यों के 151 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में चंदौली जनपद के तीन शिक्षकों ने भी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

इन शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान:

 * श्री रिंकू यादव: सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय रीठिया (नौगढ़ ब्लॉक)

 * श्री सादिक मोहिउद्दीन: कम्पोजिट विद्यालय मझगावां नई बस्ती

 * श्रीमती पूनम गुप्ता: प्राथमिक विद्यालय शिवपुर (सकलडीहा ब्लॉक)

शिक्षकों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जनपद के शिक्षा विभाग, साथी शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ